Breaking News

नायब तहसीलदार के पद से जनपद पौड़ी के बीरोखाल तहसील में तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हुए जयवीर राम बधाणी को दी भावभीनी विदाई।

नायब तहसीलदार के पद से  जनपद पौड़ी के बीरोखाल तहसील में तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हुए जयवीर राम बधाणी को दी भावभीनी विदाई।



(लक्ष्मण सिंह नेगी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

ऊखीमठ! नायब तहसीलदार के पद से  जनपद पौड़ी के बीरोखाल तहसील में तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हुए जयवीर राम बधाणी को प्रधान संगठन, तहसील प्रशासन, केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज, नगर पंचायत व व्यापार संघ द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी! विभिन्न स्थानों पर आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जयवीर राम बधाणी द्वारा लम्बे समय तक विभिन्न पदों पर रहकर जनता की जो सेवा की है उसे आजीवन भुलाया नहीं जा सकता है! 



क्ताओं ने कहा कि श्री बधाणी द्वारा केदारनाथ, मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ धामों की यात्रा संचालन में हमेशा अहम योगदान रहा है तथा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण लगे लांकडाउन में उन्होंने जिस जिम्मेदारी से कार्य किया है वह उनकी समर्पण की भावना को दर्शाता है क्योंकि लांकडाउन के समय श्री बधाणी गरीब, असहायों की मदद के लिए आगे रहे है! वक्ताओं ने कहा कि जयवीर राम बधाणी ने प्रभारी तहसीलदार के पद के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर रहकर नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास में अहम योगदान दिया है! वक्ताओं ने कहा कि जयवीर राम बधाणी द्वारा लम्बे समय तक ऊखीमठ तहसील में जो सेवा दी है उसे जनप्रतिनिधियों को भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है! 



इस मौके पर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा , कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, कुन्ती नेगी, राजकुमार तिवारी, प्रमोद नेगी, नवदीप नेगी, अंजना रावत, दिनेश चन्द्र सेमवाल, प्रेम सिंह नेगी, चन्द्र मोहन उखियाल, विजयपाल नेगी, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, सतीश भटट्, शान्ता रावत, सुदर्शन राणा, अरविन्द राणा सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, सभासद, व्यापारी, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे!

No comments