Breaking News

पर्यटन विकास समिति ने बांगर में चलाया सफाई अभियान

 पर्यटन विकास समिति ने बांगर में चलाया सफाई अभियान

जन जागरुकता अभियान चलाएंगे स्थानीय युवा










(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

जखोली। मंथन पर्यटन विकास समिति ने बांगर क्षेत्र के जखवाड़ी स्थित नाग देवता मंदिर में सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने संकल्प लिया कि पर्यटन की दृष्टि से अनेक संभावनाएं समेटे इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।   


पर्यटन विकास समिति के संयोजक अरविंद सेमवाल ने युवाओं को अपने आस-पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब हमारे गांव स्वच्छ होंगे, तभी गांव सुंदर दिखेंगे। हमें अपने क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से पहचान दिलानी है तो सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को मिलकर बांगर क्षेत्र को पर्यटन की दिशा में पहचान दिलाने के लिए काम करना होगा। 


समिति से जुड़े स्थानीय युवा जगदीश लाल, सुमन धिरवाण, सुरेंद्र सिंह धिरवाण, मनोज सेमवाल, जेवास भट्ट, कमलेश भट्ट, राहुल राणा, अर्जुन धिरवाण, मथुरा सेमवाल, हरीश लाल, हर्षमनी सेमवाल ने कहा कि पर्यटक स्थलों में सफाई अभियान कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

No comments