Breaking News

श्री केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में रूपये बरसाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्रवाई के निर्देश दिये।

 श्री केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में रूपये बरसाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्रवाई के निर्देश दिये।



 {Tehelka uk}

केदारनाथ धाम 19जून।  श्री केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रूपए बरसाए जाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अध्यक्ष  अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है 



और प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से भी बात करके दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा।


No comments