Breaking News

बांसवाड़ा मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

बांसवाड़ा मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल




(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। बांसवाड़ा मोहन खाल मोटर मार्ग पर अखोडी के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, जिसमें दो लोग सवार थे।आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ / एसडीआरएफ  टीमो को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। जहाँ मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। SDRF के इंस्पेक्टर करन रावत ने बताया कि बुलेरो वाहन में दो लोग सवार थे जिनमें से एक ब्यक्ति मोके पर ही मृत मिला तथा एक बच्चा 4 वर्ष का घायल अवस्था मे मिला।जिसे तुरन्त इलाज के लिए 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है। राकेश सिंह  अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ घर लौट रहै थे। 

*घटना में मृतक व्यक्ति का विवरण* 

राकेश सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी बलसुडी अखोड़ी। (बॉडी बरामद कर दी गए है।

*घटना में घायल व्यक्ति का विवरण*

रुद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र 4 साल घायल को 108 के मध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया।

No comments