Breaking News

जनपद स्तरीय ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बेलनी रुद्रप्रयाग के कक्षा 2 के छात्र सात्विक सिलोड़ी ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

 जनपद स्तरीय ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बेलनी रुद्रप्रयाग के कक्षा 2 के छात्र 'सात्विक सिलोडी 'ने किया प्रथम स्थान प्राप्त।













(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित प्राथमिक वर्ग के लिए जनपदस्तरीय ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिताओं के पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। समापन समारोह गूगलमीट व अकादमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव किया गया।

रुद्रप्रयाग जनपद में सरस्वती शिशु मंदिर वेलनी रुद्रप्रयाग के कक्षा दो के छात्र सात्विक सिलोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अतुल मॉडल पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र अनिरुद्ध बमोला ने द्वितीय स्थान, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलनी रुद्रप्रयाग के कक्षा पांच के छात्र श्रेयांश निराला ने तृतीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली रुद्रप्रयाग की कक्षा पांच की छात्रा खुशी राणा तथा सेक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर रुद्रप्रयाग के कक्षा चार के छात्र हर्षित कनवासी ने क्रमशः चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त कर प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।

 प्रतियोगिता के जनपद संयोजक सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी ने बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० देवी प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में समापन समारोह आयोजित किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद जी महाराज व विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमिता जोशी अपर सचिव वित्त विभाग थी। समापन समारोह में अकादमी के सचिव डॉ० आनन्द भारद्वाज, कोषाध्यक्ष श्री कन्हैयाराम सार्की, शोध अधिकारी डॉ० हरीश चन्द्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी श्रीकिशोरीलाल रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

No comments