Breaking News

जनपद रुद्रप्रयाग में किया गया बालमित्र थाने का उद्घाटन

सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक  आयुष अग्रवाल द्वारा किया गया बालमित्र थाने का उद्घाटन








डेस्क तहलका यू के न्यूज/रुद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग में किया गया बालमित्र थाने का उद्घाटन ।विगत में पुलिस मुख्यालय के माध्यम से निर्देश प्राप्त हुए थे कि, बच्चों के प्रति दोस्ताना रवैया बनाये जाने के दृष्टिगत जनपद के किसी भी एक थाने को चयनित करते हुए बालमित्र थाना बनाया जाना है, जहां पर किसी भी प्रकार के अपराध से पीड़ित होने वाले बच्चे बिना किसी भय व झिझक के अपनी शिकायत को खेल-खेल में बता सकेंगे तथा आने वाले फरियादियों के साथ यदि छोटे बच्चे भी आयें तो उनमें किसी भी प्रकार का भय का माहौल न रहे। जनपद रुद्रप्रयाग में कोतवाली रुद्रप्रयाग को बालमित्र थाने के रूप में चयनित किया गया है, जहां पर थाने के एक कक्ष में बच्चों के खेलने हेतु खिलौने, विभिन्न प्रकार के गेमिंग आइटम, खेल-खेल में पढ़ाई सम्बन्धी सामग्री रखी गयी है।आज पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री आयुष अग्रवाल द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग में स्थापित किये गये बालमित्र थाने का उद्घाटन किया गया। बालमित्र थाना बनने से यहां पर आने वाले बच्चे खुद का सहज महसूस कर सकेंगे।बालमित्र थाने के उद्घाटन अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) श्री अभिनय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक श्री गणेश लाल, निरीक्षक यातायात श्री श्याम लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी सहित अधीनस्थ पुलिस बल उपस्थित रहा।

No comments