Breaking News

पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान

रुद्रप्रयाग पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान


भूपेन्द्र भण्डारी/रुद्रप्रयाग
तहलका यूके न्यूज /रुद्रप्रयाग

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान। दिनांक 03 अगस्त 2021 को मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण सम्बन्धी एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी। 

किसी भी प्रकार की होने वाली दुर्घटना की रोकथाम हेतु यदि समय से जागरुकता तथा यातायात नियमों का समुचित ढंग से पालन कर लिया जाये तो काफी हद तक होने वाली सम्भावित दुर्घटनाओं पर स्वतः ही रोक लग सकती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति किये जाने हेतु आज दिनांक 04 अगस्त 2021 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, स्थानीय जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा जखोली क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। 



मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 24 चालान व साथ ही कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कुल 8 चालान किये गये। इस अवसर पर 08 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलम्बित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही प्रचलित की गयी है।

संयुक्त चेकिंग अभियान में उपजिलाधिकारी जखोली श्री परमानन्द राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग श्री मोहित कोठारी, टी0टी0ओ0 रुद्रप्रयाग श्री सुन्दर पाण्डे, यातायात निरीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री श्याम लाल, चौकी प्रभारी जखोली श्री ललित मोहन भट्ट अपने अधीनस्थ स्टाफ सहित मौजूद रहे। 

No comments